जिओ बना दूसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर
रिलांयस जिओ ने वोडाफोन और आईडिया को पछाड़कर दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बनी है. यह सब्सक्राइबर आधार पर जुलाई अंत तक का डेटा TRAI द्वारा रिलीज किया गया है. हालांकि जियो हर महीने सबसे अधिक ग्राहक जोड़ रहा है.
जून अंत तक जियो चौथे स्थान पर था- आइडिया सेल्युलर से थोड़ा पीछे और कुल ग्राहक आधार पर 215 मिलियन. जुलाई में जियो ने एक बार फिर 12 मिलियन ग्राहकों को जोड़कर, न सिर्फ आइडिया बल्कि वोडाफोन को भी पीछे छोड़ दिया. जुलाई आखिरी तक जियो के 22.70 करोड़ ग्राहक हैं.
चूंकि वोडाफोन और आइडिया का अब विलय हो चूका है इसलिए दोनों का कंबाइंड यूजरबेस देश में सबसे बड़ा है, यहां तक कि भारती एयरटेल से भी आगे है. यदि वोडाफोन और आईडिया को जोड़कर देखा जाता है तो जियो तीसरे स्थान पर होगा. जुलाई के अंत में, एयरटेल का कुल यूजरबेस 34.50 करोड़, वोडाफोन का 22.30 करोड़ और आइडिया का 22.6 करोड़ रहा.
हाल ही में फाइनेंशियल एक्सप्रेस के एक रिपोर्ट मुताबिक, पिछले दो महीनों से जियोफोन से करीब 50 फीसदी नए ग्राहक जियोफोन से आ रहे हैं. जब से जियो ने अपने 4G फीचर फोन की एक्सचेंज करने की कीमत को 1500 रुपये से घटाकर 501 रुपये कर दी थी. इससे पहले जियो प्रति माह करीब 6-7 मिलियन ग्राहकों को जोड़ता था लेकिन अब जियो ने लगभग 10-12 मिलियन ग्राहकों को जोड़ना शुरू कर दिया है.
विश्लेषकों ने कहा कि आने वाले महीनों में जियो के नेट ग्राहक वृद्धि में भी बढ़ोतरी की संभावना है क्योंकि जियोफोन के मूल्य कटौती के साथ यह 500 मिलियन-मजबूत फीचर फोन बाजार का लगभग 90 फीसदी लोगों तक पहुंचने में सक्षम है

No comments:
Post a Comment